सहारनपुर, जनवरी 29 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र के नाजिरपुरा में एक महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट की, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और महिला व उसके दो छोटे बच्चों को मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। नाजिरपुरा निवासी काजल पत्नी साहील ने बताया कि उसकी पहली शादी लगभग 7 साल पहले रमेश (यमुनानगर) से हुई थी। उससे चार एवं पांच वर्षीय दो पुत्र हैं, जो उसके साथ रहते है। पहले पति की मौत के बाद उसने साहील पुत्र नाथीराम, निवासी शेखपुरा (जिला पंचायत के पास), थाना कोतवाली देहात से दूसरी शादी की। शादी के शुरुआती समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में आरोपी पति साहील शराब का नशा करने लगा। वह शराब पीकर घर आता, गाली-गलौज करता और मारपीट करता। तंग आकर काजल ने साथ रहने से मना कर दिया। मौजूद लोगों के सामने समझौता हु...