हमीरपुर, अप्रैल 2 -- बिवांर। बिवांर थाना के खड़ेहीजार गांव की रजनी की शादी 10 साल पहले थाना कुरारा के झलोखर गांव के आनंद कुमार के साथ हुई थी। पति शराब पीने का आदी है जो आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता चला आ रहा है। एक माह पहले उसको पति दिल्ली में मजदूरी करने के लिए अपने साथ ले गया था। जहां शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर घर भाग आया। जिसके बाद महिला दूसरे से किराया लेकर दोनों पुत्रियों के साथ मायके आई। भाई के साथ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...