शराबी पति की हैवानियत: कूलर की आवाज के बीच पत्नी और तीन बेटियों को पीटा, गला दबाया
बांदा, अगस्त 24 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा और क्रूरता का एक ऐसा दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए। कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार बाहर न सुनाई दे, इसके लिए शातिर आरोपी ने कमरे का कूलर तेज आवाज में चला दिया और पत्नी की जान लेने की नीयत से उसका गला तब तक दबाया जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। पीड़िता की शिकायत पर बिसण्डा थाने में पति, सास और मामा समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पारा बिहारी गांव की करिश्मा पति अभिलाष यादव और तीन बेटियों के साथ शहर के शांति नगर में किराए का मकान लेकर रहती हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति शराब पीने का आदी है और अक्सर मारपीट करता है। 27 जून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.