बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत-मेरठ हाईवे पर सोमवार को एक शराबी युवक ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उसने हाईवे पर बाइक खड़ी करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली ले आई। जहां युवक ने बताया कि वह बली गांव का रहने वाला है। दुकान मालिक पर उसके डेढ़ लाख रुपये है, जिन्हें वह नहीं लौटा रहा है। वह रोजाना उसकी दुकान पर पहुंचता, तो वह बहानेबाजी कर उसे टरका देता है। सोमवार को भी वह तकादा करने के लिए दुकान पर गया था, जहां उसके साथ अभद्रता की गई। उसने हाईवे पर जाम नहीं लगाया, बल्कि बाइक लेकर वहां से लौट रहा था। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है। मामले की जांच भी शुरू करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.