संवाददाता, मई 8 -- हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव कल्याणपुर में बुधवार रात हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। शराब पीकर गाली गलौज कर रहे शराबी ने विरोध करने पर 22 साल के युवक के पेट में तलवार घोंप दी। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को मेरठ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव है और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शराब में नशे में गाली-गलौज कर रहा था घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे गांव निवासी धीरज प्रजापति शराब के नशे में 22 वर्षीय ऋतिक वाल्मीकि के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। ऋतिक ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और आरोप है कि इसी दौरान धीरज तलवार निकाल लाया और ऋतिक के पेट म...