गोरखपुर, मई 7 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के अडीलापार गांव में शराबी पति न पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। विवाहिता राखी सिंह पुत्र उदय प्रकाश सिंह की शादी 18 फरवरी 2022 को वीवीपुर थाना महराजगंज जिला आजमगढ़ निवासी गिरधारी सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता के दो बच्चे भी हैं। पति नशेड़ी है, जो अक्सर मरता पिटता रहता था। चार अप्रैल को पति और उसका भांजा मिलकर जान मारने की नीयत से गला दबाकर मारने की कोशिश की। यही नहीं मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री दरबार में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी पति गिरधारी सिंह और इसका भांजा भीम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...