कौशाम्बी, अगस्त 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल के रानीपुर शुकवारा की एक महिला ने अपने पति के ही खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने उसको बेरहमी से मारापीटा और उसका मोबाइल तोड़ दिया। सराय अकिल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सरायअकिल के कटैया गांव की इफरा बानो की शादी वर्ष 2017 में रानीपुर शुकवारा निवासी मो. सालिम के साथ हुई थी। इफरा बानो का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में हमेशा धुत रहता है। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। वह अपने दो बच्चों का किसी तरह पालन-पोषण कर रही है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए वह अपने मायके वालों से मदद मांगती है। बताया कि सोमवार को उसका पति शराब के नशे में आया और बेरहमी से मारापीटा। उसने मायके वालों को अपने मोबाइल फोन से सूचना देने का प्रयास क...