मधुबनी, जून 27 -- फुलपरास,एक संवाददाता। फुलपरास थाना क्षेत्र के कोनार गांव में एक शराबी दामाद द्वारा अपने ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में ससुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में जख्मी राजेन्द्र सदाय के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री पूनम देवी की शादी अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के मरुकिया गांव निवासी जयराम सदाय से हुई है। दंपति को पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। राजेन्द्र सदाय ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद नशे का आदी है और परिवार के भरण-पोषण के लिए कोई खर्च नहीं देता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

हमले की वजह और परिणाम विवाद से आक्रोशित होकर आरोपी ने रात में सोते समय उन पर...