वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन स्थित पावर केबिन के पास गुरुवार की देर रात शराबियों के हमले में दो वरिष्ठ सहायक लोको पायलट जख्मी हो गए। एक का सिर फूट गया, दूसरे को भी गंभीर चोटे आईं। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। तहरीर के आधार पर जीआरपी ने शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ सहायक लोको पायलट मिथिलेश कुशवाहा के अनुसार वह ट्रेन शंटिंग कार्य के बाद रात लगभग 11 बजे सहकर्मी मनोज सिंह यादव के साथ संयुक्त लॉबी जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से पावर केबिन की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में तीन-चार व्यक्ति आपस में पथराव कर रहे थे। इस पर मिथिलेश ने आपत्ति जताई तो मनबढ़ों ने उल्टे उनपर ही पत्थर से हमला कर दिया। मिथिलेश का सिर फट गया। मनोज कुमार को भी चोटें आईं। जीआरपी ...