कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- सरायअकिल के कटैया गांव में रविवार को मांगलिक कार्यक्रम में शराब के नशे में आए युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटकर घायल कर दिया। मामले की नामजद तहरीर चौकी पुलिस को दी गई है। सरायअकिल के कनैली चौकी पुलिस को कटैया गांव के सुभाष चंद्र ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके चाचा के घर में रविवार को मांगलिक कार्यक्रम था। शाम को शराब के नशे में गांव के ही लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसको मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बताया कि मारपीट में उसकी आंख व चेहरे पर चोट आई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...