जहानाबाद, अप्रैल 22 -- काको, निज संवाददाता। जिले में शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को काको एंव पाली थाना व भेलावर ओपी क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग गांवों से कुल 15 शराबियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। काको थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर पांच लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। वहीं पाली थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान चार लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार ये सभी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे, जिससे स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.