भावनगर, अगस्त 21 -- गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 61 लोग बीमार हुए हैं। इसके अलावा आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 मरीजों की हालत गंभीर है। राज्य सरकार ने कहा कि इस घटना को बेहद गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाई की गई जबकि कांग्रेस ने इस मामले को लेकर गृह विभाग संभाल रहे उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग की। जिला प्रशासन ने बताया कि जरूरत से ज्यादा जहरीली मेथनॉलन वाली शराब पीने वाले 25 लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के सिलसिले में वरतेज थाने में दर्ज एफआईआर में 21 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से 13 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। जिला प्रशासन कार्यालय ने बताया, कुल 61 लोग बीमार हुए हैं और 25 का अब भी इलाज जारी है। ...