पटना, मई 28 -- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने कहा कि राज्य सरकार शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह अभियान और अधिक तेजी से जारी रहेगा। मंत्री गुरुवार को जदयू दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सहनी ने कहा कि विपक्ष शराबबंदी को लेकर लगातार दुष्प्रचार कर रहा है, जबकि विभिन्न सर्वेक्षणों और अध्ययनों में इसके अनेक सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष एसआईआर पर लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के प्रक्रिया को वैध ...