पटना, मई 8 -- मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन मंत्री मदन सहनी ने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराना सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए नई नीतियों का निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। शुक्रवार को विभाग में कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से राज्य के भीतर और अन्य राज्यों से होने वाली अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगायी जायेगी। चेकपोस्ट को सुदृढ़ किया जायेगा। अवैध शराब की रोकथाम के लिए नई एवं आधुनिक तकनीकों का प्रयोग समय की आवश्यकता है। शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू कराने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके पहले विभाग के सचिव अजय यादव, आयुक्त सह निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल और वरीय अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर मंत्री का स्वागत किया। अधिकारियों ने मंत्री को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.