पटना, अप्रैल 3 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौतों पर सरकार पर हमला बोला और कहा कि शराबबंदी कानून का मूल उद्देश्य भटक चुका है। शुक्रवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि मोतिहारी में जहरीली शराब के कारण चार लोगों की मौत हो गई। छह लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। कई लोगों की हालत गंभीर है। यह घटना दुखद है। तेजस्वी ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर एनडीए सरकार के शराबबंदी कानून की विफलता और उसकी गंभीर खामियों को उजागर करती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह तो केवल सरकारी आंकड़ा है, हकीकत में यह संख्या इससे कहीं अधिक है। इतना ही नहीं, कई दर्जन लोग अपनी आंखों की रोशनी भी खो चुके ...