बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- शराबबंदी: एंबुलेंस व कार समेत 21 वाहन व मकान होंगे नीलाम प्रशासन ने जारी किया नोटिस, जुर्माना भरकर छुड़ाने का आखिरी मौका एक सप्ताह में कोर्ट नहीं पहुंचे मालिक तो शुरू होगी नीलामी की प्रक्रिया नूरसराय, राजगीर और हिलसा समेत कई इलाकों में जब्त हैं संपत्तियां बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शराब तस्करों और अवैध धंधेबाजों पर नकेल कसते हुए जिला प्रशासन ने अब जब्त वाहनों और संपत्तियों को नीलाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में शराब ढोने में इस्तेमाल हुई एंबुलेंस, इंडिगो कार और कई बाइकों समेत कुल 21 संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने वाहन और भवन मालिकों को अंतिम चेतावनी दी है। डीएम कुंदन कुमार ने स्पष्ट आदेश दिया है कि अगर मालिक अपनी संपत्ति बचाना चाहते हैं, तो उन्हें नई उत्पाद नियमावली के तहत जुर्माना भरना...