शराबकांड में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार
मोतिहारी, मई 12 -- तुरकौलिया, निसं। थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के एक फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब दो महीने से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस टीम ढोल-नगाड़े बजाते हुए पहुंची और न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान इलाके में काफी हलचल देखी गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान जयसिंहपुर चिउटही निवासी संजीव राय के रूप में हुई है। वह अप्रैल माह में हुए जहरीली शराब कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- बेलदौर: फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आ सका है। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि इस मामले में शंकरसरैया परसौना निवासी दिनेश राय ने आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.