बरेली, जून 9 -- फोटो दीप जी 501 - आईसीएआई की ओर से चौकी चौराहा पर लगाया गया शिविर शरबत वितरण एवं जल सेवा** बरेली, संवाददाता। आईसीएआई शाखा द्वारा मंगलवार को चौकी चौराहा पर शर्बत वितरण और जल सेवा का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष सीए विजय अग्रवाल ने किया। इस सबंध में शाखा अध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा तीस जून तक निरंतर जारी रहेगी। हर मंगलवार को शर्बत वितरण किया जायेगा। इस मौके पर रतन गुप्ता, राजेश कुमार, सुमित अग्रवाल, विनीश अरोरा, निखिल गोयल, अमित टंडन व अर्पित खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...