शरबत वितरण कर राहगीरों को गर्मी से दिलाई राहत
सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। भीषण गर्मी के बीच यंग तिरंगा क्लब संस्था द्वारा बुधवार को शरबत वितरण (छबील) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, पार्षद मंसूर बदर तथा आचार्य प्रगीत कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। क्लब अध्यक्ष उस्मान मलिक व महामंत्री अविनाश शर्मा ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना पुण्य एवं मानव सेवा का कार्य है। इस दौरान आयुष गर्ग, सार्थक राजदे, जावेद मलिक, गुफरान मलिक, राजकुमार राजदे, तारिक हसन, डॉ. आदिल, प्रमोद, अकबर अली, हसीन मलिक, नदीम मलिक, काशिफ अंसारी और राकेश सहगल आदि रहे। यह भी पढ़ें- शरबत वितरण कर राहगीरों को गर्मी से दिलाई राहत यह भी पढ़ें- सबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत यह भी पढ़ें- गर्मी से बचाव को छबील लगा बांटा शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.