पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर मुस्तकीम रामपुर फकीर में खेत पर काम के दौरान शरबत पीने के बाद तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। चक्कर आने और बेहोश होने पर उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- शरबत पीते ही तीन की बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज रेफरघटना का विवरण बताया जाता है कि गांव में कुछ ग्रामीण ठेके पर खेत की नराई कर रहे थे। दोपहर बाद खेत स्वामी ने मजदूरों को शरबत पिलवाया। शरबत पीने के कुछ देर बाद काम कर रहे गांव निवासी दीपक सिंह पुत्र डाल सिंह और दिनेश सिंह पुत्र शेरसिंह को चक्कर आने लगे। दोनों की आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वे खेत में ही गिर पड़े। मजदूरों की हालत बिग...