संवाददाता, अक्टूबर 24 -- अयोध्या, संवाददाता। शरद पूर्णिमा यानि 25 अक्टूबर से राम मंदिर में रामलला के दर्शन और आरती की अवधि में बदलाव की तैयारी है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत भोर में होने वाली मंगला आरती सुबह चार बजे के बजाय साढ़े चार बजे और श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के स्थान पर साढ़े छह बजे होगी। वहीं, रात में होने वाली शयन आरती का समय दस बजे से घटाकर साढ़े नौ बजे करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही मध्याह्न में रामलला को भोग लगाने और विश्राम देने के लिए मंदिर के पट एक घंटे बंद रखने की तैयारी है। हालांकि, नई व्यवस्था पर धार्मिक न्यास समिति के सभी सदस्यों की सहमति का इंतजार है। ग्रीष्मकाल और शरद ऋतु में मौसम के अनुसार मंदिरों में दर्शन और आरती का समय बदलना सामान्य परंपरा है। राम मंदिर की व्यवस्था कुछ अलग है। यहां भोर में मंगला आरती से लेकर रा...