मुंबई।, जुलाई 15 -- Sharad Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ी उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के वरिष्ठ नेताओं की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मंगलवार देर रात गुप्त बैठकें हुईं। इस घटना ने राज्य के सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। शरद पवार के अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पहले दक्षिण मुंबई स्थित शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद देर शाम उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। दूसरी तरफ सत्ताधारी एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी अलग से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। फिलहाल बैठक म...