नई दिल्ली, मार्च 10 -- राज्यसभा में शरद पवार का चुना जाना महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा विवाद को जन्म देता नजर आ रहा है। खबर है कि उनके निर्वाचन से शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) खुश नहीं है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ठाकरे परिवार ने पहले ही पवार का समर्थन नहीं करने का फैसला कर लिया था। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इसकी वजह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों में विलय की अटकलें बताई जा रही हैं।शरद पवार गुट पर उद्धव सेना को भरोसा नहीं इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में शिवसेना यूबीटी के कई नेताओं ने कहा कि एनसीपी एसपी भरोसेमंद सहयोगी नहीं है। साथ ही कहा कि पार्टी को महाविकास अघाड़ी में भी भरोसा नहीं किया जा सकता।नहीं माने उद्धव ठाकरे शिवसेना यूबीटी के एक नेता ने अखबार को बताया, 'सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल ...