आगरा, दिसम्बर 10 -- भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव 2024-25 के परिणाम घोषित किए हैं। इसके तहत कासगंज जिले के शरद कुमार गुप्ता को प्रांतीय परिषद सदस्य ब्रज क्षेत्र के रूप में निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, डा. बीडी राणा, आकाशदीप वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डा. मनोज शर्मा, सतेंद्र कश्यप, संजय सोलंकी, रविन्द्र ब्रह्मचारी, अजय शर्मा, हिमांशु उपाध्याय ने स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...