हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी, संवाददाता। मानव विकास सेवा संस्थान ने सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दो ज्ञापन प्रेषित किए। संस्थापक अध्यक्ष विक्की योगी ने हल्द्वानी में होने वाले शरदोत्सव मेले को उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक राज्य मेला कैलेंडर में शामिल करने और छोटा कैलाश में आयोजित होने वाले शिवरात्रि मेले को एक सप्ताह तक विस्तार देने और उपजिलाधिकारी नैनीताल को नोडल अधिकारी नियुक्त कर इसे सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां पूनम चंद, साक्षी बेलवाल, राजीव शर्मा, जीएस रावत, अमनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.