सहारनपुर, सितम्बर 8 -- सहारनपुर। गन्ना भवन सभागार में सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों की समीक्षा बैठक में आगामी शरदकालीन गन्ना बुवाई और नए पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने चीनी मिलों और विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिलों के सभी तकनीकी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि संचालन में किसी तरह की बाधा न आए। उन्होंने चीनी मिलों को गन्ना क्रय केंद्रों की स्थापना, परिवहन समेत खरीद से जुड़े सभी इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही शोध परिषदों व केंद्रों से आवंटित बीज गन्ने का समय से उठान कराकर किसानों में वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उप गन्ना आयुक्त ने शरदकालीन बुवाई में उन्नत गन्ना प्रजातियों को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक क...