फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- कायमगंज/शमसाबाद, संवाददाता। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच प्रशासन ने बाढ़ से संभावित प्रभावित क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम ने शमसाबाद क्षेत्र के संवेदनशील गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों से पिछले वर्ष आई बाढ़ के अनुभव और मौजूदा समस्याओं की जानकारी लेने के साथ शरणालयों और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी देखा। उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने शमसाबाद क्षेत्र के समैचीपुर चितार, गुटैटी दक्षिण और कमथरी गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से संभावित बाढ़ को लेकर बातचीत की और पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान हुई परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उन स्थानों का भी निरीक्षण किया। जहां शाहजहांपुर जिले की सीमा सटी हुई है तथा संपर्क मार्गों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बा...