अररिया, मार्च 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत में शवदाह गृह नहीं होने से लोगों को शव जलाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय राजेश झा, बिनोद झा, देवधर मंडल, शंभू नाथ झा, दिलीप झा, पिंकू झा, लाल मोहन झा, सत्यनारायण मिश्र, सुरेन्द्र रजक, टुलानन्द बैठा, प्रवीण शर्मा आदि ने बताया कि शरणपुर पंचायत में शवदाह गृह नहीं रहने से काफी दूर नदी, पोखर, निजी जमीन सहित खुले में शव का अग्नि संस्कार करने को मजबूर होना पड़ता है। इतना ही नहीं बारिश के मौसम, बाढ़ व तेज धूप में शव को जलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की कि शवदाह गृह अर्थात मुक्तिधाम निर्माण जल्द की जाए, जहां छांव, जल सुविधा, लकड़ी रखने की जगह और बिजली की व्यवस्था जैसी सुविधा रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.