नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नीला देवी गुजरात के भावनगर रियासत की राजकुमारी थीं। गीता बाली के निधन के बाद वह शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी बनीं। दोनों की उम्र में करीब 10 साल का फर्क था। शम्मी कपूर अपनी पहली पत्नी को इतना प्यार करते थे कि नीला को कभी वो जगह नहीं दे पाए। नीला इस बात को जानती और इसका सम्मान भी करती थीं। शादी की पहली रात शम्मी कपूर उन्हें बेडरूम में लेकर गए। वहां कुछ ऐसा दिखाया जिसके बाद नीला ने प्रण किया कि कुछ गलत नहीं करेंगी ना बच्चों के साथ बुरा बर्ताव करेंगी।चोटियां खींचते थे शम्मी कपूर नीला देवी ने फिल्मफेयर को कई साल पहले एक इंटरव्यू दिया था। इसमें शम्मी कपूर से पहली मुलाकात से लेकर उनके निधन तक के वक्त को याद किया था। नीला देवी ने बताया था कि जब वह नौ साल की थीं तब शम्मी कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की थिएटर मंडली के साथ भावन...