मुरादाबाद, जून 30 -- नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। समापन समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आईपीएल के स्टार तेज गेंदबाज मोहसिन खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों खिलाड़ियों के एकेडमी पहुंचते ही युवा क्रिकेटरों और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में दोनों अतिथियों ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान मोहसिन खान ने मैदान पर गेंद और बल्ले से अपने कौशल का प्रदर्शन कर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। उनके प्रदर्शन ने युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार किया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। मोहम्मद शमी ने...