शमीम आलम बने पलासी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष
अररिया, मई 24 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष पद पर शमीम आलम को मनोनीत किये जाने पर जदयू के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष जदयू उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया है। शमीम आलम के जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवनियुक्त किये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में जदयू के मोबिन अख्तर, शाद आलम, मखमूर हयात, कमर आलम, गोपाल मंडल, संजीव चौधरी, इमरान अजीम, नौशाद आलम, मंजर आलम, आफताब अजीम, हाजी मुजीब,एजाज आलम, सदानंद मंडल सहित सभी जदयू के पदाधिकारी ने उन्हें बधाई दी है। इधर नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष शमीम आलम ने बताया कि पार्टी को मजबूती प्रदान करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- शमीम आलम बने पलासी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष यह भी पढ़ें- सभी प्रखंडों में रालोमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.