औरंगाबाद, फरवरी 19 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखण्ड क्षेत्र के शमशेर नगर में श्री श्री 1008 स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा में स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से मानव के दुखों का निवारण संभव है और यह आध्यात्मिक मार्ग जीवन को शांति देता है। कथा के बाद भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जागरण में भोजपुरी कलाकार निशा पांडे, सोनू राय व अन्य कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।यज्ञ समिति के अध्यक्ष रंगनाथ शर्मा तथा सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम आगे भी प्रतिदिन श्रद्धा व शांति के साथ जारी रहेगा। अग्निशामालय द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया मॉकड्रिल दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनु...