किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के वार्ड नंबर 21 के सिंघाड़ी मौजा में नगर परिषद द्वारा 12.50 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे छठ घाट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस स्थान पर यह घाट बनाया जा रहा है, वह शमशान क्षेत्र है और आसपास आबादी न के बराबर है। ऐसे में लोगों का कहना है कि आखिर शमशान में इस छठ घाट की जरूरत किसके लिए है। इसे लेकर सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि जहां शहर के कई हिस्सों में जर्जर सड़कें और नालियों की समस्या बनी हुई है, वहां नगर परिषद की उदासीनता साफ दिखाई देती है। लेकिन दूसरी ओर, कम उपयोग वाले स्थान पर लाखों रुपये खर्च कर छठ घाट का निर्माण प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है।इंजीनियर है ना बोर्ड, मजदूर के भरोसे लाखों की योजनानिर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर अनियमि...