किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज।संवाददाता शब - ए - बारात को लेकर सोमवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम अनिकेत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पर्व शांति पूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अधिकारी के साथ साथ जनप्रतिनिधिगण शामिल थे। बैठक में एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला गंगा जमुनी तहजीब वाला जिला माना जाता है। यहां लोग सभी पर्व आपसी भाईचारगी के साथ मनाते आ रहे है। शब - ए - बारात भी शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होगा। एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि किसी भी त्योहार को सम्पन्न करवाने में सभी की अपनी भागीदारी होती है। बैठक में पर्व के दौरान साफ सफाई को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें मौजूद लोगों ने अपने अप...