अयोध्या, फरवरी 1 -- अयोध्या संवाददाता। आगामी तीन फरवरी की रात शब ए रात पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर की अध्यक्षता में नगर कोतवाली में विभिन्न कब्रिस्तानों के व्यवस्थापकों एवं प्रमुख धर्म गुरुओं के साथ बैठक हुई। जिसमें चाक-चौबंद सुरक्षा और व्यवस्था किये जाने का दावा किया गया और सभी से पुलिस-प्रशासन के सहयोग की अपील की गई। कब्रिस्तानों के व्यवस्थापकों एवं धर्म गुरुओं ने बिजली,पानी, साफ-सफाई आदि की समस्या उठाई। जिसके बाद एसपी सिटी ने मौके पर मौजूद नगर निगम,जल निगम,विद्युत विभाग के अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। सभी को मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार यादव,क्षेत्राधिकारी नगर श्रे...