हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। वार्ड संख्या 26 वनभूलपुरा में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। क्षेत्र में नालियां चोक होने से गंदगी और कीचड़ सड़कों पर फैल रहा है। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज मलिक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर नालियों की सफाई न होने से घरों के सामने दलदल बना है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद शब-ए-बारात का पवित्र त्योहार है, ऐसे में रास्तों का गंदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि त्योहार के मद्देनजर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए और निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.