मुरादाबाद, फरवरी 4 -- नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित दावते इस्लामी इंडिया के मदरसे में बुधवार को इज्तेमा-ए-शबे-बरात का आयोजन किया गया। इज्तेमा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर गुनाहों से तौबा करने और नेक अमल अपनाने का पैग़ाम सुना। इज्तेमा का आग़ाज़ क़ुरआन पाक की तिलावत से क़ारी अब्दुल वकील अत्तारी ने किया, वहीं मौलाना हाजी अहसान अत्तारी ने कहा कि शब-ए-बारात अल्लाह की रहमत से भरपूर है, इसलिए हर मुसलमान को चाहिए कि दिल से तौबा करे और नेक रास्ते पर चले, क्योंकि क़ब्र और आख़िरत की सख़्ती से बचने का यही ज़रिया है। इज्तेमा के अंत में सलातो सलाम के बाद मुल्क व मिल्लत की खुशहाली, अमन-चैन और तरक़्क़ी के लिए दुआ कराई गई, इसके बाद लंगर-ए-रज़विया के तहत सहरी का भी इंतज़ाम किया गया। इस मौके पर क़ारी इमरान अत्तारी, क़ारी आरिफ अत्तारी, हाजी रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.