मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- औराई/पारू। प्रखंडों में मंगलवार को शब-ए-बारात को लेकर कब्रिस्तानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पारू प्रखंड की उस्ती पंचायत के उस्ती स्थित जामा मस्जिद के मौलाना हाफिज जमील अहमद ने कहा कि शब-ए-बारात के दिन अपने पूर्वजों के लिए दुआएं मांगते हैं। पूर्व पंचायत समिति सदस्या शकीला बेगम, अमीन कौसर सोनू, ईदू अंसारी, जहांगीर आलम, सद्दाम हुसैन, रसूल मियां, सत्तार अंसारी आदि थे। औराई प्रखंड के चंडीहा निवासी मौलाना महबूब रजा फैजी ने कहा कि शब-ए-बारात की रात गुनाहों की माफी मांगने की रात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...