मधुबनी, फरवरी 3 -- मधुबनी। शब ए बारात को लेकर बुधवार को कोर्ट में छुट्टी घोषित की गई है। कोर्ट कैलेंडर में पहले यह छुट्टी 5 फरवरी 2026 को निर्धारित थी लेकिन मुस्लिम अधिवक्ताओं के अनुरोध पर 4 फरवरी को छुट्टी घोषित की गई है। प्रधान जिला जज दीपांकर पांडेय द्वारा छुट्टी की स्वीकृति देने के बाद न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर इसे सार्वजनिक किया गया। सूचना के अनुसार 4 फरवरी को जिन मुकदमों में तिथि निर्धारित थी उसकी सुनवाई अब 5 फरवरी को होगी। कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुस्लिम अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला जज को पत्र लिखकर 4 फरवरी को सब ए बारात की छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए छुट्टी की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि जिन मुकदमों में बुधवार की तिथि निर्धारित थी उसकी सुनवाई अगले दिन गुरुवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.