गोपालगंज, फरवरी 3 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता । सिविल कोर्ट गोपालगंज में अब बुधवार को ही शब-ए-बारात की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बताया जाता है कि पहले से शब-ए-बारात की छुट्टी गुरुवार को निर्धारित थी। लेकिन , मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के वकीलों ने जिला विधिज्ञ संघ के माध्यम से जिला जज को आवेदन देकर बताया कि बुधवार को ही शब-ए-बारात का पर्व है। इसलिए गुरुवार की जगह बुधवार को ही कोर्ट बंद कर दिया जाय। इसके बाद जिला सत्र न्यायाधीश ने आदेश जारी किया। अब बुधवार को पहले से निर्धारित मुकदमों की सुनवाई गुरुवार को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...