चंदौली, फरवरी 2 -- चंदौली, संवाददाता। शब-ए-बारात का पर्व जिले में तीन फरवरी मंगलवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में खासा तैयारी देखने को मिल रही है। मस्जिदों और कब्रिस्तानों की साफ-सफाई के साथ साज-सज्जा आदि करने में लोग लगे रहे। वहीं घरों में भी महिलाएं सफाई के साथ ही पर्व पर बनाए जाने वाले पकवान आदि की तैयारी में जुटी रहीं। वहीं खाद्य सामाग्री की खरीद-फरोख्त में भी लोग मशगूल रहे। इससे बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही। इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं रात को मनाई जाने वाली शब-ए-बारात एक उम्दा पाक रात है। इस रात में मुसलमान इबादत में मशगूल रहते हैं। मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है। कुरान की तिलावत की जाती है। साथ ही कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआएं की जाती है। मुफ्ती रिजवान ने बताया कि इस रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.