गिरडीह, फरवरी 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अकीदत व एहतराम के साथ बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में शब ए बरात का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह का माहौल व्याप्त है। मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा पूरे अकीदतों व एहतराम के साथ शब ए बरात का पर्व मनाया और एक दूसरे को इसकी बधाइयां दी। इस अवसर पर मंगलवार की शाम मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में हलवा आदि बनाकर नियाज़ फातिहा कराया और रात के समय रब की इबादत करते नजर आए। शब ए बरात के मौके पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों में रौशनी कर उसे सजाया गया था। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मस्जिदों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं इस मौके पर लोगों ने अपने अपने घरों में भी रौशनी कर सजाया था। कई गांवों के कब्रिस्तान रौशनी से जगमगा रहे थे। शाम ढ़लने के बाद मुस्लिम समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.