गुमला, फरवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि । शब-ए-बरात के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में मस्जिदें रंग-बिरंगी रौशनियों से जगमगा उठीं। इस पाक मौके को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने घरों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों की साफ-सफाई कर विशेष तैयारी की। ताकि शब-ए-बरात की रात अल्लाह की बारगाह में पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ इबादत की जा सके।शब-ए-बरात मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस अवसर पर शहर की सभी मस्जिदों और कब्रिस्तानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रातभर मस्जिदों में नमाज, दुआ और कुरआन की तिलावत की जाएगी। लोग अपने उन बुजुर्गों की मगफिरत की दुआ मांगते हैं, जो इस दुनिया से रुखसत हो चुके हैं।इस रात लोग कब्रिस्तान जाकर अपने परिजनों को याद करते हुए फातिहा पढ़ते हैं और अल्लाह से रहमत की दुआ करते हैं। शब-ए-बरात को इबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.