मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता शब-ए बरात को देखते हुए शहर के कब्रिस्तानों की सफाई को लेकर नगर निगम का विशेष अभियान शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन रामबाग, माली घाट, मेहंदी हसन चौक, चक्कर मैदान रोड, स्पीकर चौक, पंखा टोली, कच्ची पक्की और अन्य इलाकों में स्थित कब्रिस्तान परिसर की सफाई हुई। इसमें मानव बल के साथ बॉबकट, जेसीबी, ट्रेक्टर और अन्य संसाधन लगाए गए। वार्ड स्तर पर तैनात सफाईकर्मियों की टीम को अलग-अलग जगहों पर सफाई की जिम्मेवारी दी गई है। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, सफाई प्रभारी अजय कुमार और अन्य अधिकारी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। विशेष अभियान में कब्रिस्तान के साथ उससे जुड़े रास्तों की भी साफ-सुथरा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.