रांची, जून 24 -- रांची। शिया समुदाय की ओर से शब ए आशुरा का मातमी जुलूस गुरुवार को निकाला जाएगा। जुलूस रात साढ़े नौ बजे विश्वकर्मा मंदिर लेन से निकलेगा। वहां से जुलूस अंजुमन प्लाजा, डॉ फतेउल्लाह रोड, विक्रांत चौक होते हुए जाफरिया मस्जिद जाएगा। इस दौरान शिया समुदाय के लोग मातम करेंगे। इमाम ए हुसैन की शहादत को याद कर सीनाजनी करेंगे। इससे पहले अनवर आर्केड में मजलिस ए शबे आशुरा का आयोजन किया जाएगा। सैयद फरार अब्बास ने बताया कि मजलिस को मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम की सात तारीख को मजलिस का सिलसिला जारी रहा यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में झूले और अलमों के जुलूस निकाले यह भी पढ़ें- मोहर्रम माह की सात तारीख को पहासू निकाला अलम का जुलूस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...