सहारनपुर, फरवरी 3 -- अंबाला रोड स्थित दबनी वाला कब्रिस्तान में सड़क निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। शब्बे-ए-बारात से पूर्व कब्रिस्तान परिसर में झाड़ी कटान, झाड़ी उठान, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं फोकस लाइट लगाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। दरअसल पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 21 जनवरी को नगर निगम क्षेत्र तथा 32 गांवों के कब्रिस्तानों में सफाई व्यवस्था, झाड़ी कटान, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत और पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शिपू गिरि को ज्ञापन सौंपा था। पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि दबनी वाला कब्रिस्तान में सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा शौचालयों पर लोहे के दरवाजे लगाने का कार्य अंतिम दौर म...