शब्बीर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 मीटर दौड़ाकर पकड़ा
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- कपाली ओपी क्षेत्र में जनवरी 2025 में हुए शब्बीर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ताजनगर, मुसल दुकान के समीप रहने वाले मोहम्मद फरहान उर्फ फरहान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनवरी 2025 में शब्बीर की तेजधार चाकू से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, फरहान फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने करीब 300 मीटर तक दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.