नई दिल्ली, फरवरी 27 -- टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के निधन पर क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है। युवराज सिंह, वीरेंदर सहवाग, हरभजन सिंह, आकाश चोपड़ा, शिखर धवन, सुरेश रैना जैसे तमाम दिग्गजों और आईपीएल की कई फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना का इजहार किया है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा, 'रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन की खबर से दुखी हूं। रिंकू और उनके परिवार के लिए ये समय खास तौर पर बहुत कठिन है क्योंकि वह अब भी टी20 विश्व कप में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। दिवंगत आत्मा को वाहे गुरु चिर शांति दें और शोकसंतप्त ...