नई दिल्ली, जून 20 -- अगर आपको लगता है कि आपकी नजर छोटी-से-छोटी गलती भी पकड़ लेती है, तो आज का चैलेंज आपके लिए है। यह पहेली जितनी आसान दिख रही है, उतनी है नहीं। तस्वीर में आपको हर तरफ सिर्फ एक ही शब्द दिखाई देगा- 'बाहर'। पहली नजर में लगेगा कि पूरी तस्वीर में यही शब्द लिखा है। दूसरी बार देखने पर भी शायद आपको कोई फर्क नजर ना आए लेकिन यहीं पर आपका दिमाग एक छोटी-सी गलती कर बैठता है।आखिर दिमाग क्यों खा जाता है धोखा? सोचिए, अगर कोई आपसे 100 बार एक ही शब्द पढ़ने को कहे, तो क्या आप हर बार उसे ध्यान से पढ़ेंगे? शायद नहीं। दिमाग समय बचाने के लिए शॉर्टकट अपनाने लगता है। वह शब्दों को पढ़ने के बजाय उनके आकार को पहचानता है। यही वजह है कि जब 'बाहर' जैसे कई शब्द एक साथ लिखे होते हैं, तो उनमें छुपा अलग शब्द आसानी से नजरों से बच जाता है।क्या आपको अलग शब्द द...