सीवान, फरवरी 3 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। मुस्लिम कैलेण्डर के मुताबिक शाबान माह की 14 तारीख यानी 15 शाबान की शब (03 फरवरी यानी मंगलवार) को शब-ए-बरात का त्योहार मनाया जायेगा। इसको ले इबादत, तिलावत के इस त्योहार के लिए मस्जिदों और कब्रिस्तानों को खास सजावट की गई है। प्रखंड व नगर पंचायत के इलाकों में आज रात को मनाए जाने वाले शब-ए-बरात के त्योहार पर कब्रिस्तानों में भीड़ का आलम रहेगा। वहीं पिछले साल किए गए कर्मों का लेखा-जोखा तैयार करने और आने वाले साल की तकदीर तय करने वाली इस रात को शब-ए-बरात कहा जाता है। इस रात को पूरी तरह इबादत में गुजारने की परंपरा होती है। नमाज, तिलावत-ए-कुरआन, कब्रिस्तान की जियारत और हैसियत के मुताबिक खैरात करना इस रात के अहम काम है। प्रखंड के सभी इलाकों में उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग, हसनपुरा, शेखपुरा, निजामपुर, सरैयां, खा...